05 अगस्त, 2020
विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला और मैक्सिकन उप विदेश मंत्री, राजदूत जूलियन वेंचुरा वलेरो ने आज टेलीफोन पर बातचीत की। वार्ता में कोविड-19 महामारी और इसके आर्थिक प्रभाव, द्विपक्षीय संबंध जो अपने 70वें वर्ष में हैं, सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिससे उन्हें समीक्षा करने और मजबूत करने का अवसर मिला। विदेश सचिव और उप विदेश मंत्री ने 2021-22 के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दोनों देशों की आगामी गैर-स्थायी सदस्यता सहित आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों पक्ष द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर नियमित संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।
नई दिल्ली
05 अगस्त, 2020
220
Total Views
1
Views Today

















